{"_id":"6463ce7c7f6e7d0e4709d1a4","slug":"the-youth-took-the-initiative-of-marrying-the-daughter-without-parents-sitapur-news-c-13-1-239589-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवाओं ने उठाया बिना मां-बाप की बेटी की शादी का बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवाओं ने उठाया बिना मां-बाप की बेटी की शादी का बीड़ा
Wed, 17 May 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 17 May 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
महोली/सीतापुर। शहर के कुछ युवाओं ने एक बिन मां-बाप की बिटिया की शादी कराने का बीड़ा उठाकर अनूठी मिसाल कायम की है। मंगलवार को बैजनाथ धाम पर धूमधाम से हुए विवाह में बैंडबाजा बराती के साथ भोज का आयोजन भी हुआ। युवाओं की इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।
क्षेत्र करौंदिया गांव की रहने वाली 19 वर्षीया एक लड़की का लग्न 16 मई को तय हुआ था। लड़की के पिता विष्णु भार्गव का बीमारी के चलते 10 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। कुछ समय बाद मां भी बीमारी के कारण चल बसी। गरीबी के बावजूद उसकी परवरिश ताऊ प्रीतम ने परवरिश करने के बाद उसका रिश्ता ढ़खिया निवासी शोभित से तय किया। 16 मई को बरात आनी थी लेकिन पैसों का इंतजाम न हो पाने के कारण दान दहेज तो दूर बरातियों के स्वागत सत्कार का इंतजाम तक करना दुश्वार हो रहा था। ऐसे में ताऊ प्रीतम ने अपनी व्यथा महोली के कुछ युवा समाज सेवियों को बताई।
इसके बाद राघवेन्द्र शुक्ल, मोनू सिंह, हंसू शर्मा, राजेश, नवीन व राहुल ने शादी कराने का बीड़ा उठाते हुए प्रीतम को इस परेशानी से छुटकारा दिलाने की ठानी। उन्होंने आर्थिक संसाधन जुटा कर मंगलवार को बाबा बैजनाथ धाम पर पंडित अंकुर त्रिवेदी के सानिध्य में विधि विधान से बिटिया का विवाह कराने के साथ ही बरातियों का यथोचित स्वागत सत्कार भी किया। विवाह की सभी रस्म पूरी हो जाने के बाद लड़की को घर गृहस्थी के जरूरी सामान के साथ डोली में बैठाकर विदा किया गया।