{"_id":"69fcdad1ee6aaa0baf0a8917","slug":"the-young-man-injured-by-beating-died-during-treatment-sitapur-news-c-102-1-slko1055-155519-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पिटाई से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पिटाई से घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Fri, 08 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 08 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। इलाके के परसेहरानाथ में 20 दिन पहले हुई मारपीट में घायल युवक की बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रीतादेवी के अनुसार उनके पति अवधेश (41) पर गांव के ही धर्मेंद्र, वीरू और लीलाराम ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इलाज के बाद परिजन उन्हें लेकर घर आ गए थे। कुछ दिन बाद दोबारा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार शाम इलाज के दौरान अवधेश की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि मामले में पहले से ही पिटाई की प्राथमिकी दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी।