फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Congress staged a protest and burned an effigy of the Chief Election Commissioner.

Sitapur News: कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला

Tue, 29 Sep 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress staged a protest and burned an effigy of the Chief Election Commissioner.
सीतापुर। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता आंख अस्पताल स्थित गांधी प्रतिमा के पास एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में लालबाग होते हुए जीआईसी चौराहे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा ने कहा कि देश में इस समय वोट चोरी का मुद्दा प्रमुख है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी है। शहर अध्यक्ष शिशिर वाजपेई ने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस से हुई धक्का-मुक्की के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले में आग लगा दी। पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश निषाद ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन में कमला रावत, प्रदीप सिंह चौहान, धीरेश कश्यप, संजय कुमार सनी, आमोद मिश्रा, सतीश अग्निहोत्री, शबनम, शोभित अवस्थी, नरेंद्र वर्मा, अनुपमा द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed