{"_id":"6abab62843185f2d3d011795","slug":"phc-doctor-and-pharmacist-absent-patients-distressed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164802-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पीएचसी डॉक्टर-फार्मासिस्ट नदारद, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पीएचसी डॉक्टर-फार्मासिस्ट नदारद, मरीज परेशान
Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
गोंदलामऊ। बारिश और बाढ़ के बाद ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हो गई हैं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संदना में न तो चिकित्सक मौजूद मिले और न ही फार्मासिस्ट। इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे बुखार, संक्रमण और अन्य आकस्मिक स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीज व तीमारदार घंटों चिकित्सक का इंतजार करते रहे। स्वास्थ्य केंद्र पर उस समय केवल लैब टेक्नीशियन सुरेंद्र कुमार मौजूद मिले।
चिकित्सक के बारे में पूछने पर बताया गया कि डॉ. वैशाली गुप्ता रास्ते में हैं और जल्द पहुंचेंगी। वहीं, फार्मासिस्ट मनोज गुप्ता भी सुबह 10 बजे तक केंद्र पर नहीं पहुंचे थे। मरीज उमेश, सौरभ, राखी व विनोदनी ने बताया कि दो घंटे से इंतजार करने के बावजूद चिकित्सक नहीं आए। मजबूरी में निजी अस्पताल को मोटी फीस देकर इलाज कराने की परेशानी झेलना पड़ी।
चिकित्सक की अनुपस्थिति को लेकर पीएचसी स्टाफ और सीएचसी अधीक्षक के अलग-अलग बयान सामने आए। स्टाफ ने डॉक्टर के ड्यूटी पर आने की बात कही, जबकि सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा ने फोन पर बताया कि डॉ. वैशाली छुट्टी पर हैं। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समद्दर ने बताया कि इस समय आपातकालीन स्थिति है और किसी चिकित्सक को छुट्टी नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।