{"_id":"67703d773e65cdeb650f7e3c","slug":"the-weather-took-a-turn-cold-wave-with-drizzle-increased-the-chill-sitapur-news-c-102-1-stp1003-124390-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी संग शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी संग शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन
Sat, 28 Dec 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में शनिवार की भोर मौसम का मिजाज बदल गया। हल्की बूंदाबांदी के बीच शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। आसमान बादलों से घिरा रहा, जिसकी वजह से सर्दी का असर अधिक रहा। सर्दी से बचाव के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। हालांकि, दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन तेज सर्द हवाएं धूप के बीच भी परेशान करती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार देर रात मौसम ने करवट ली और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। शनिवार भोर करीब साढ़े पांच बजे शहर व आसपास के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन शीतलहर चलती रही।
हालांकि दोपहर आते-आते धूप निकलने से मौसम थोड़ा सुधरा, लेकिन छह किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द हवा ने दिनभर परेशान किया। मौसम के तेवर देख लोग गर्म कपड़ों और अलाव के इर्द-गिर्द सिमटे नजर आए। सांझ ढलते ही गलन भी बढ़ गई।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। धूप निकलने से मौसम में थोड़ा बदलाव दिख सकता है।