फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The water level has decreased but there is still a flood of troubles in the villages

Sitapur News: पानी घटा फिर भी गांवों में दुश्वारियों की बाढ़

Mon, 11 Aug 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The water level has decreased but there is still a flood of troubles in the villages
गांवों में घुटनों तक भर गया बाढ़ का पानी।
सीतापुर। सरयू में उफान तो कम हुआ लेकिन लोगों की दुश्वारियों में नहीं। जलस्तर में कमी आने के बाद भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बरकरार हैं। रास्तों पर बाढ़ का पानी भरा होने से गुजरना कठिन है। सैकड़ों बीघा खेतों से लेकर करीब 45 गांवों के आसपास बाढ़ का पानी भरा होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। तीनों बैराजों से दो दिनों में 7.46 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन


बीते दो दिनों में सरयू के जलस्तर में 30 सेंटीमीटर की कमी आई है। रविवार को नदी का जलस्तर 118.50 मीटर दर्ज किया गया था जोकि खतरे के निशान से पानी 50 सेमी नीचे रहा।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा प्रतिनिधि के अनुसार तीनें बैराजों से शनिवार को 4.04 लाख जबकि रविवार को 3.41 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
सरयू का जलस्तर घटने से बाबाकुटी, प्यारेपुरवा, अखरी व अंगरौरा में भरा बाढ़ का पानी कम होने लगा है। टहलू, रामू, भजनी, फूलचंद, शंकर, मनीराम,कैलाश, गजराज, सत्यवान व कैलाश के घरों से पानी निकलना शुरू हो गया है। मनीराम व फूलचंद ने बताया कि पानी कम हुआ है, लेकिन अभी हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्बान अली ने बताया कि अंगरौरा में जो पानी सड़क पर बह रहा था वह आज बंद हो गया है। अंगरौरा के पिंटू, मिश्री व मुन्नू ने बताया कि नदी का पानी कम हो रहा है, किंतु रास्तों पर आवागमन खतरे से खाली नहीं है। खेतों और गांवों के आसपास पानी भरा होने से दिनचर्या सामान्य नहीं हो पा रही है।
बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि तहसील प्रशासन से अभी तक कोई सहायता भी नहीं मिली है। रेउसा प्रतिनिधि के अनुसार शारदा व सरयू का जलस्तर घटने से रास्तों पर भरा बाढ़ का पानी कम होने लगा है। इसके बाद भी रास्ते बाढ़ की चपेट में हैं। गुरगुजपुर के पास नकहिया पुलिया पर और रास्ते पर अब भी बाढ़ का पानी डरा रहा है। रास्ते के दोनों तरफ लगाए गए संकेतक भी कई जगह से उखड़ कर बह गए हैं।


खेतों में पानी भरा होने से रविवार को तेज धूप के कारण फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है। तटवर्ती गांवों के लोग अभी बाढ़ का खतरा टलने को लेकर असमंजस में हैं। लोगों का कहना है कि बैराजों से ज्यादा पानी छोड़े जाने से हालात फिर खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed