फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The water level decreased but the swamp increased the trouble

Sitapur News: पानी घटा पर दलदल ने बढ़ाई मुसीबत

Thu, 28 Aug 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 28 Aug 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
The water level decreased but the swamp increased the trouble
मिट्टी निकालते ग्रामीण।
करनैलगंज। सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 22 सेंटीमीटर नीचे पहुंचकर स्थिर रहा। वर्तमान में सरयू नदी का जलस्तर 105.850 मीटर रिकॉर्ड किया गया। डिस्चार्ज भी घटकर 2 लाख 63 हजार रह गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि बरसात न हुई तो जलस्तर में बढ़ोतरी नहीं होगी।
विज्ञापन

बुधवार रात सरयू नदी ने कटान की मगर बृहस्पतिवार को कटान का दायरा कम हो गया। मैदानी इलाकों में भी मामूली कटान हुई, जिससे किसानों ने खेतों में लगाई फसल को काटकर जानवरों का चारा बना लिया। चंदापुर किटौली, नकहरा तथा बाराबंकी जिले के ग्राम मांझा रायपुर, पारा, बेहटा, कमियार नैपुरा से भी बाढ़ का पानी निकल गया है। अब दलदल और कीचड़ से ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन


अब बीमारियां पसार रहीं पांव
बाढ़ समाप्त होने के बाद अब गांवों में तमाम तरीके की बीमारियों ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। आंखों का लाल होना, बुखार, सर्दी, जुकाम, खुजली, पैरों में सड़न का रोग तेजी से फैल रहा है। जिसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था फेल है। लोग आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने को विवश हो रहे हैं। ग्राम नकहरा के ग्रामीणों को बाढ़ चौकी गौरसिंहपुर में बनाए गए स्वास्थ्य शिविर में दवाएं मिल जाती हैं। मगर सभी बीमारियों का इलाज वहां भी नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा किसी भी गांव के ग्रामीणों को इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। ग्राम चंदापुर किटौली निवासी ओमप्रकाश द्विवेदी, चेतराम, निशा, सावित्री, मनीराम, धनलाल, सुमित्रा देवी, श्रीमती का कहना है कि इलाज के लिए पसका या परसपुर जाना पड़ता है कोई स्वास्थ्य कर्मचारी गांव में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed