फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The Tricolour waving in hand, 'Vande Mataram' on the lips.

Sitapur News: हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्

Mon, 10 Aug 2026 09:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 10 Aug 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
The Tricolour waving in hand, 'Vande Mataram' on the lips.
तिरंगा यात्रा 
सीतापुर। हाथों में लहराता तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयकारे...। पिसावां में सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत महोली विधानसभा के पिसावां मंडल में निकली विशाल तिरंगा यात्रा में राष्ट्रभक्ति का उत्साह नजर आया। तिरंगों से सजे मार्ग और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में युवाओं समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। राष्ट्रध्वज के साथ उत्साहपूर्वक सहभागी होना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी देश की एकता और अखंडता का संदेश देती है। युवाओं में भी अभियान को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के गौरव और राष्ट्रीय चेतना का पर्व है। प्रधानमंत्री के आह्वान पर घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जा रहा है। पार्टी के निर्देश पर 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा समेत विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभाजन की त्रासदी और उस दौर में अपना सर्वस्व गंवाने वाले लोगों की स्मृतियों को साझा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

यात्रा में भाजपा उपाध्यक्ष रितेश सिंह गौर, महेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रमुख पिसावां मिथिलेश यादव, मंडल अध्यक्ष मौजी राम, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा 

तिरंगा यात्रा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed