फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The treasurer of the group recovered the highest dues

सीतापुर: समूह की कोषाध्यक्ष ने वसूला सर्वाधिक विद्युत बकाया

Tue, 14 Feb 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The treasurer of the group recovered the highest dues
सकरन (सीतापुर)। सकरन ब्लॉक क्षेत्र में अन्नपूर्णा महिला समूह की कोषाध्यक्ष की ओर से विद्युत सखी के रूप में क्षेत्र में लोगों के घर जाकर उनके बिल की धनराशि वसूल कर रसीद दी जा रही है। जिले में सर्वाधिक पौने सात लाख से अधिक की बिल की वसूली की जा चुकी है। इससे अन्य समूह भी प्रेरित हो रहे हैं।काम करने का जज्बा अगर हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं है। यह बात साबित कर दिखाई विद्युत सखी सुगना देवी ने। विकास खंड सकरन की ग्राम पंचायत केवटाना हरदोपट्टी गांव निवासी सुगना देवी ने साल 2019 में अन्नपूर्णा स्वयं सहायता समूह का पंजीकरण कराया था। इस समूह में सुगना देवी कोषाध्यक्ष और कामिनी देवी अध्यक्ष हैं। तारा देवी सचिव समेत राजरानी, रामरानी, राजेश्वरी, गीता देवी, मुन्नी देवी, राजरानी, रामवती, नीलम देवी, सुलोचना व गंगो समूह में शामिल हैं। समूह की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण किया जाता है।
विज्ञापन

सुगना देवी का चयन वर्ष 2020 में विद्युत उपकेंद्र तंबौर में विद्युत सखी के पद पर किया गया था। सुगना देवी ने बताया कि चयन होने के बाद विभाग से वर्ष 2021 में उन्हें आईडी व मशीन मिली। इसके बाद उपभोक्ताओं के घर जाकर बिजली बिल जमा करने का कार्य शुरू किया। दो साल में 2403 बिजली बिलों का बकाया छह लाख 83 हजार 90 रूपये बिजली विभाग में जमा किए हैं।
विज्ञापन


इनसेट
432 विद्युत सखियों में रही अव्वल
यूपी राज्य आजीविका मिशन के तहत जिले में गठित समूहों में से 432 सदस्य विद्युत सखी के रूप में कार्य कर रही हैं। जिले सर्वाधिक वसूली करने वाली सुगना देवी को पिछले माह नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू ने सम्मानित किया था। जिला प्रबंधक मृगांक शेखर उपाध्याय ने बताया कि कुछ अन्य सखियों को भी कार्य बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में दिक्कतों को किया सामना
सुगना देवी ने बताया कि शुरूआत में लोगों के यहां जाने में झिझक होती थी। लोग बिल जमा करने में भी कतराते थे। धीरे-धीरे फील्ड में जाने व लोगों को समझाने पर लोग बिल जमा करने लगे। अब लोग आसानी से अपना बिल जमा कर देते हैं। समूह में दो महिलाएं भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed