फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The tiger returned four days after killing the young man

Sitapur News: युवक की जान लेने के चार दिन बाद फिर लौटा बाघ

Tue, 26 Aug 2025 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The tiger returned four days after killing the young man
बाघ के ताजा पगचिह्न मिले। - फोटो : बाघ के ताजा पगचिह्न मिले।
सीतापुर। महोली के नरनी गांव में सौरभ दीक्षित को निवाला बनाने के बाद बाघ सोमवार भोर फिर से गांव के पास पहुंचा। करीब चार दिन बाद वापस लौटे बाघ के पगचिह्न वन विभाग के अधिकारियों को पिंजरे के पास दिखे हैं। यह वहीं पिंजरा है, जिसमें बकरी को बांधा गया है। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया कि पिंजरे के तीन मीटर के आस पास पगचिह्न मिले हैं। ये प्रथम दृष्टया बाघ के ही लग रहे हैं। हालांकि, बाघ ने पिंजरे में बंधी बकरी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। बाघ को ट्रैप करने की योजना पर काम जारी है। सोमवार रात को भी दस विशेषज्ञ अलर्ट मोड पर रहेंगे।
विज्ञापन

डीएफओ नवीन खंडेलवाल के अनुसार दो मचानों के अलावा दो पिंजरे भी लगाए गए हैं। एक पिंजरे को नरनी में घटनास्थल के पास रखा गया है। यहां बकरी बांधी गई है। दूसरे पिंजरे को ढाई किलोमीटर के क्षेत्र में रखा गया है। वहीं, एक मचान पीएचसी पर बनाई गई है। यहां पड़वा बांधा गया है। बाघ इनमें से किसी एक जगह भी आएगा तो वन विभाग के रडार पर आ जाएगा। टीम बाघ को ऐसी जगह ट्रैंकुलाइज करना चाहती है, जहां पानी न हो। साथ ही झाड़ियां भी कम हों। अन्यथा प्रयास विफल होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed