{"_id":"603a837f8ebc3ee9652af73c","slug":"the-thief-who-broke-the-lock-of-the-shop-was-caught-sitapur-news-lko567089287","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़ रहे चोर को दबोचा
विज्ञापन
कुतुबनगर (सीतापुर)। पिसावां इलाके में दुकान का ताला तोड़ रहे आरोपी को गश्त पर मौजूद पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में एक चोरी की वारदात का अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि कुतुबनगर चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात दारोगा सुरेश पाल सिंह पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इस बीच चोर दुकान का ताला तोड़ रहा था। पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि आरोपी की पहचान मोहम्मदनगर निवासी उदित के रूप में हुई है।
आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें 30 दिसंबर को कुतुबनगर स्थित कृष्ण मुरारी की किराना की दुकान का ताला तोड़ कर चोरी स्वीकार की है। किराना दुकान से हुई चोरी का कैश को एसओ ने बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन
एसओ का कहना है कि आरोपी को छह सितंबर 2019 को चोरी की तीन बाइकों को चोरी कर बेचने के आरोप में पकड़ा गया था। इस मामले में आरोपी को जेल भेजा गया था। एसओ का कहना है कि पकड़े गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।