{"_id":"5e35c6b08ebc3e4b505551e0","slug":"the-sweeper-disgusted-with-the-beating-of-the-inspector-sitapur-news-lko506144639","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की पिटाई से बिफरे सफाईकर्मी, घेरी चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की पिटाई से बिफरे सफाईकर्मी, घेरी चौकी
विज्ञापन
मीरानगर/पैंतेपुर (सीतापुर)। पैंतेपुर पुलिस चौकी के सामने शनिवार को नगर पंचायत की कूड़ा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के हॉर्न बजाने को लेकर बवाल हो गया। सफाईकर्मी ने चौकी इंचार्ज पर पिटाई का आरोप लगाते हुए साथियों के साथ चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। चौकी में कूड़ा डालकर हंगामा किया। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
शनिवार को पैंतेपुर चौकी इंचार्ज नरेंद्र सागर दफ्तर में थे। उनकी गाड़ी बाहर खड़ी थी। इसी बीच नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी निकल रही थी। पास में चौकी इंचार्ज की गाड़ी खड़ी होने की वजह से वह तेज हॉर्न बजाने लगा। इस पर दारोगा ने गाड़ी हटाने का इशारा किया। बताते हैं कि फिर भी चालक ने हॉर्न बजाना कम नहीं किया। इसी बात को लेकर चौकी इंचार्ज और नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी के चालक मो. सुहैल से विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दारोगा ने चालक की पिटाई कर दी। इसकी सूचना पाकर पंचायत के काफी संख्या में सफाईकर्मी मौके पर पहुंच गए और चौकी का घेराव करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भड़के सफाईकर्मियों ने चौकी में कूड़ा डाल दिया। कुर्सी, मेज पलट दी। गाड़ी में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
सीओ अखंड प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर, चेयरमैन मौके पर पहुंचे और गुस्साए सफाई कर्मियों को शांत कराकर चौकी के सामने लगे कूड़े को हटवाया। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। चौकी के बाहर घंटों तक हंगामा होने से अफरातफरी का माहौल बना रहा। इंस्पेक्टर का कहना है कि माहौल शांत है। मामले में जांचकर कार्रवाई होगी।
केस दर्ज करने की धमकी
चालक की माने तो हॉर्न बजाना बंद न करने पर चौकी इंचार्ज ने चालक को चौकी पर बुलाया, जहां पर उससे लाइसेंस मांगा। सरकारी कर्मी होने की बात कहने पर चौकी इंचार्ज ने उसे चौकी पर बिठा लिया और केस दर्ज करने की बात कही। इससे वह डर गया और ईओ की सूचना दी।
केस दर्ज कर होगी कार्रवाई : सीओ
सीओ महमूदाबाद अखंड प्रताप ने बताया कि चौकी के सामने से कूड़ा गाड़ी निकालने के दौरान हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था। सफाई कर्मियों ने चौकी का घेराव कर तोड़फोड़ की और कूड़ा डाल दिया था। मामले में केस दर्ज कराकर कार्रवाई होगी।
चौकी प्रभारी ने की अभद्रता : पंचायत चेयरमैन
नगर पंचायत चेयरमैन मो. अफजल ने बताया कि चौकी प्रभारी ने चालक के साथ अभद्रता की है। इससे नाराज सफाई कर्मियों ने चौकी पर कूड़ा डाल कर विरोध किया। चालक को छोड़ने का दबाव बनाया था। दारोगा के साथ मारपीट की जानकारी नहीं है।
सुनियोजित ढंग से हमला किया गया है। मैं खुद को कार्यालय में बंद न कर लेता तो जान भी जा सकती थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
- नरेंद्र सागर, चौकी इंचार्ज