{"_id":"571facfd4f1c1bff55a9190f","slug":"the-pick-up-in-bike-collision-woman-s-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
मछरेहटा थाना क्षेत्र में रामनगर के पास सोमवार शाम बेटे संग बाइक से मायके जा रही महिला को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा जख्मी हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मछरेहटा इलाके के बिलंदापुर गांव निवासी रामरती (40) पत्नी छोटेलाल सोमवार शाम अपने बेटे आशीष के साथ बाइक से बेहट बीरम स्थित मायके जा रही थी। जब दोनों थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के पास पहुंचे, तभी एक पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन