फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The order for fencing was given a year ago, but the Kanungo is not obeying it

Sitapur News: एक साल पूर्व दिया था मेड़बंदी का आदेश, नहीं मान रहा कानूनगो

Tue, 19 Aug 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The order for fencing was given a year ago, but the Kanungo is not obeying it
​मिश्रिख तहसील सभागार में ​​शिकायतें सुनती सीडीओ। 
सीतापुर। स्थानीय स्तर पर शिकायतों का निस्तारण करने के उद्देश्य से शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सीडीओ व प्रभारी जिलाधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ने मिश्रिख तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 29 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

वहीं, लहरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में क्षेत्र के रामनगर निवासी जय किशोर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 532 की पैमाइश व मेड़बंदी का आदेश गत 18 अक्तूबर, 2024 को उप जिलाधिकारी ने किया था। कई बार आदेश का पालन कराने के लिए राजस्व निरीक्षक से अनुरोध किया, लेकिन राजस्व निरीक्षक ने रिपोर्ट लगाकर मेड़बंदी करने से इनकार कर दिया। कानूनगो यानि राजस्व निरीक्षक एसडीएम का आदेश ही नहीं मान रहा है। एसडीएम ने निस्तारण कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहे
महोली तहसील में क्षेत्र के बदनापुर निवासी राजाराम ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि धारा 24 के तहत उपजिलाधिकारी न्यायालय में गत 30 अगस्त, 2024 को वाद दायर किया था। वाद में आदेश के बावजूद राजस्व निरीक्षक पैमाइश में हीलाहवाली कर रहा है। इस वजह से दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी भूमि पर अवैध निर्माण शुरू करवा दिया है। पीड़ित ने निर्माण को रुकवाने व पैमाइश कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेड़ तोड़कर दबंगों ने किया कब्जा
महोली तहसील क्षेत्र के फरीदपुर निवासी ओम प्रकाश ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि न्यायालय में माया देवी बनाम प्रमोद आदि के नाम से वाद दायर किया था। जिसका आदेश 28 अप्रैल को हो गया था। राजस्व निरीक्षक ने मेड़बंदी भी कर दी थी। इसके बाद गांव के ही पड़ोसी काश्तकार महेंद्र, नरेंद्र, संतोष, नेतराम, प्रमोद सहित अन्य लोगों ने भूमि के कुछ हिस्से पर कब्जा कर लिया है। भूमि को कब्जा मुक्त कराने की गुहार लगाई है।


गोशाला, विद्यालय व अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
मिश्रिख। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद सीडीओ व प्रभारी जिलाधिकारी प्रणता ऐश्वर्या ग्राम पंचायत बर्मी पहुंचीं। जहां अस्थायी गोशाला, अमृत सरोवर, अमृत वाटिका एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। गोशाला में निरीक्षण के दौरान पशुओं की शत-प्रतिशत टैगिंग करने व सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए। अमृत सरोवर पर आगंतुकों द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को रोके जाने के लिए डस्टबिन रखने, स्वच्छता जागरूकता वाले वॉल राइटिंग कराने और आवश्यकता पड़ने पर जुर्माना लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।

विद्यालय में निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को गणित, अंग्रेजी और हिंदी के प्रश्न लिखकर उनके शिक्षा स्तर को परखा। सही जवाब देने वाले बच्चों को फल देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed