फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The movement of clouds gave a shivering feeling

Sitapur News: बादलों की आवाजाही ने कराया सिहरन का अहसास

Tue, 13 Feb 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
The movement of clouds gave a shivering feeling
सीतापुर। सूरज और बादलों के बीच मंगलवार को पूरे दिन आंख मिचौली का खेल चलता रहा। इसके अलावा उत्तर पश्चिम दिशा से हवा भी चलती रही, जिसकी वजह से एक सप्ताह बाद दिन में सिहरन महसूस हुई। वहीं, दिन ढलने के साथ ही ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह धूप देखकर जो लोग हॉफ जैकेट या स्वेटर पहन कर निकले थे, उन्हें ठंड ने परेशान किया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। जबकि उत्तर पश्चिम हवाओं के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हल्की धुंध से हुई। इसके बाद तेज धूप हो गई। धूप देख कर लोग हॉफ जैकेट या हल्का ऊनी कपड़ा पहन कर बाहर निकल गए। लेकिन सुबह नौ बजे से आसमान पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। बादल छाने से दिन में सिहरन का अहसास होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली का खेल चलता रहा। शाम होते ही बढ़ी ठिठुरन से लोग परेशान नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को भी आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान में मामूली गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed