फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The morning was shrouded in fog and the sunshine became weak.

Sitapur News: कोहरे में लिपटी सुबह तो धूप हुई कमजोर

Wed, 20 Nov 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 20 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The morning was shrouded in fog and the sunshine became weak.
कोहरे के बीच गुजरते हैं वाहन।
सीतापुर। सर्दी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। मंगलवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। तेज पछुआ हवा के असर से दिन में धूप भी कमजोर हो गई। सर्द हवा से न्यूनतम पारा एक डिग्री और लुढ़क गया। शाम गहराते ही धुंध फिर छाने लगी। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन

मौसम दिन-ब-दिन तल्ख होता जा रहा है। मंगलवार सुबह पूरा जिला कोहरे की चादर में लिपट गया। कोहरे की वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। इक्का-दुक्का वाहन ही हेडलाइट जलाकर चलते नजर आए। हालांकि पछुआ हवा के जोर पकड़ने से सुबह नौ बजे कोहरा छट गया। इसके बाद धूप निकल आई। लेकिन दिनभर आठ किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली सर्द पछुआ हवा धूप के बीच भी कंपकंपी का अहसास कराती रही।
विज्ञापन

एकाएक सर्दी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित रहा। शाम गहराने पर बाजारों से भी रौनक कम हो गई। सोमवार की तुलना में न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कोहरा छाने के साथ सर्दी अभी और बढ़ने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed