{"_id":"6238c718ecb9d0164865cab7","slug":"the-miscreants-got-shot-in-the-encounter-arrested-sitapur-news-lko6225525126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर कलां इलाके में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बैंक मित्र से लूट के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों के पास से नगदी समेत कागजात बरामद हुए हैं।
पांच मार्च को थाना रामपुर कला इलाके में एक बैंक मित्र के साथ बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बैंक मित्र को गोली मार दी थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। सोमवार सुबह थाना रामपुर कलां, स्वाट, सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मोहल्ला पटखाना थाना शाहाबाद जिला हरदोई निवासी प्रदीप उर्फ सोनू, कंदैला थाना कैसरगंज जनपद बहराइच निवासी मोहम्मद शरीफ उर्फ बाबू को मुठभेड़ के दौरान संडौर से रामपुर कलां जाने वाले मार्ग पर भज्जूपुर चौड़िया बेहड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से घटना से संबंधित नगदी व कागजात, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व दो अदद अवैध तमंचा व आठ कारतूस बरामद हुए हैं। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खुलासे के लिए लगी थी छह टीमें
बीती पांच मार्च को थाना रामपुरकलां इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने इलाके के ब्रम्हमापुरवा मजरा सरसा निवासी अंबुज से ढाई लाख रुपये लूट लिए थे और विरोध पर गोली मार दी थी। उसकी मौत हो गई थी। वह बैंक मित्र था। बिसवां इलाके के इटिया शहीद चौराहे पर बैंक ऑफ इंडिया का ग्राहक सेवा केंद्र चलता था। लखनऊ ट्रामा सेंटर में उसकी मौत हो गई थी। एसपी आरपी सिंह ने छह टीमें बना कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।