फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The miscreant who opened fire on the vegetable vendor during the robbery was arrested in the encounter

लूटपाट के दौरान सब्जी विक्रेता पर फायरिंग करने वाले बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The miscreant who opened fire on the vegetable vendor during the robbery was arrested in the encounter
हरगांव/ झरेखापुर (सीतापुर) थाना हरगांव इलाके में मंगलवार रात बदमाशों ने सब्जी विक्रेता का ई-रिक्शा लूटने का प्रयास किया। लोगों के आ जाने से वह घटना को अंजाम नहीं दे सके पर पीड़ित का मोबाइल छीन ले गए। विरोध करने बदमाशों ने विक्रेता पर फायर कर दिया था। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने महज चार घंटे में ही बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के शादीपुर गांव निवासी आकाश कुमार कस्बा झरेखापुर में सब्जी बेचता है। उसके पास एक ई-रिक्शा भी है। मंगलवार देर रात वह अपना ई-रिक्शा लेकर हरगांव के चंद्रिकापुरवा निवासी अपने मित्र राहुल के घर जा रहा था। हरगांव इलाके के शिवपुरी गांव के करीब एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक कर मोबाइल छीन लिया और रिक्शा लूटने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर लोग आ गए जिससे बदमाश ई-रिक्शा नहीं ले जा सके।
विज्ञापन

इससे नाराज एक बदमाश ने आकाश पर फायर कर दिया। आकाश में मुंह में छर्रे लगने से वह जख्मी हो गया। पीड़ित ने झरेखापुर चौकी पर जानकारी दी। पुलिस ने 4 घंटे के भीतर बुधवार सुबह घटना को अंजाम देने वाले बदमाश सुल्तानपुर तेंदुवार निवासी संजय कुमार, फदिलापुर निवासी शोभित तिवारी को मुठभेड़ में शेखापुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। जो बदमाशों के पैर में लगी। बताया कि तलाशी में लुटेरों के पास से मोबाइल, पीड़ित का आधार कार्ड, बाइक, 7 कारतूस मिले। दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से आसान हो गई राह
क्राइम ब्रांच प्रभारी अजय रावत के मुताबिक बदमाशों का मोबाइल मौके पर ही गिर गया था। घटना का इतनी जल्दी खुलासा होने में मोबाइल ने भी अहम रोल निभाया। फोन से कुछ नंबरों को ट्रेस कर अपराधियों का पता लगाने में बहुत आसानी हुई। इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने भी सहायता की, जिससे बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed