{"_id":"69e27b79b7e6352ddb0c4c7f","slug":"the-miscreant-snatched-the-mangalsutra-from-the-womans-neck-and-ran-away-sitapur-news-c-102-1-slko1055-154255-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गया बदमाश
Fri, 17 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के लोहारबाग मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर भाग गए। रिहायशी इलाके में वारदात से अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार लोहारबाग निवासी निर्मला गुप्ता बृहस्पतिवार रात ही बरेली से लौटी थीं। वह स्टेशन से ऑटो से लोहारबाग पहुंचीं। ट्रांसपोर्ट चौराहे से वह पैदल ही अपने घर जा रही थीं। मोहल्ले में एक क्लीनिक के पास वह अपने घर की गली में जाने लगीं, तभी एक बाइक सवार पीछे से आया और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर तेज रफ्तार में भाग गया। निर्मला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। इंस्पेक्टर दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फुटेज के आधार पर तलाश की जा रही है।
तो स्टेशन से की गई थी रेकी
निर्मला सीतापुर जंक्शन से अपने घर जाने के लिए ऑटो से निकली थीं। आशंका है कि बाइक सवार बदमाश वहीं से उनके पीछे लग गया था।ट्रांसपोर्ट चौराहे से लोहारबाग की ओर जाते समय जिस स्थान पर सन्नाटा दिखा, वहां पर वह वारदात करके भाग गया। कुछ जगह सीसीटीवी में बदमाश नजर आया है। जिससे पता चला कि आरोपी नवयुवक है और उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर सांसद का आवास है।