फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The miscreant arrested after firing on the police party

पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भाग रहा बदमाश गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The miscreant arrested after firing on the police party
सीतापुर। शहर कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर भाग रहे 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्जकर बदमाश को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सिटी पीयूष सिंह व शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की भोर मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर स्थित आरएमपी डिग्री कॉलेज के पास दबिश दी। वहां बाइक से आ रहे दो बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल ने बताया कि पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए भाग रहे बदमाश शहर के मोहल्ला आलम नगर नई आबादी निवासी मोहित कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बदमाश के कब्जे से 2,500 की नकदी, एक असलहा व चार कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर एसपी आरपी सिंह की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि बदमाश शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ शहर कोतवाली व हरगांव में चोरी, जानलेवा हमला व गैंगस्टर समेत छह मामले दर्ज हैं। हरगांव थाने में दर्ज चोरी के मामले में वह फरार चल रहा था। इस गिरफ्तारी में शहर कोतवाली और क्राइम ब्रांच की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed