{"_id":"67c360c780131fb3ca0294a7","slug":"the-lift-could-not-run-even-once-sitapur-news-c-102-1-stp1002-127912-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक बार भी नहीं चल सकी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक बार भी नहीं चल सकी लिफ्ट
Sun, 02 Mar 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद महिला अस्पताल में खराब पड़ी लिफ्ट। -संवाद
सीतापुर। महिला अस्पताल महमूदाबाद में लगी लिफ्ट आठ साल से शोपीस बनी हुई है। लिफ्ट एक बार भी संचालित नहीं की जा सकी। अस्पताल में ओटी दूसरी मंजिल है। ऐसे में मरीजों को सीढि़यां चढ़कर आना-जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को चढ़ने-उतरने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
महमूदाबाद के महिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 2015-16 में लिफ्ट लगवाई गई थी लेकिन इसका शुभारंभ नहीं हो सका। यहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज आती हैं। ऊपरी तल पर जाने के लिए सीढि़यों का ही सहारा लेना पड़ता है।
दरअसल, इस अस्पताल में ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी की सुविधा है जबकि ऊपर की मंजिलों पर ओटी, मीटिंग हॉल और वार्ड है। लिफ्ट बंद होने के कारण मरीज सीढ़ियाें से चढ़ने-उतरने को मजबूर रहती हैं। गंभीर मरीजों, बुजुर्ग व गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
अस्पताल में एक मरीज के साथ आईं मेनिका सिंह ने बताया कि लिफ्ट जब से लगी है, तब से बंद पड़ी है। इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। गुड़िया विश्वकर्मा ने कहा कि प्रशासन को महिला अस्पताल में लगी लिफ्ट जल्द से जल्द चलवानी चाहिए ताकि मरीजों को ओटी तक जाने में दिक्कत न हो।
चांदनी रस्तोगी का कहना है कि सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। अगर लिफ्ट चालू करा दी जाए तो मरीजों को सीढ़ियों से नहीं जाना पड़ेगा। चिकित्सकों को भी सुविधा मिलेगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाॅ. आशीष सिंह ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने लिफ्ट हैंडओवर नहीं की है। लिफ्ट बंद पड़ी होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।