{"_id":"6ad51987a604550d98096f69","slug":"the-laborer-was-murdered-for-refusing-to-cut-down-trees-sitapur-news-c-102-1-slko1055-166171-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ काटने से मना करने पर कर दी थी मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ काटने से मना करने पर कर दी थी मजदूर की हत्या
Mon, 19 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
साइकिल चलाता हीरालाल व पीछे बैठा आरोपी।- संवाद
परसेंडी/लहरपुर। तालगांव के भुलभुलिया मजरा दनियालपुर निवासी हीरालाल (18) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। 10 दिन से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव रविवार दोपहर अकैनपुर गांव के पास गन्ने के खेत में मिला। पुलिस के अनुसार, पेड़ काटने से मना करने पर आरोपी ने बांके से वार कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, हीरालाल सात अक्तूबर की सुबह लहरपुर के मजाशाह चौराहे पर मजदूरी करने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान शारदा नहर रेगुलेटर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग में हीरालाल साइकिल चलाते दिखे। साइकिल पर पीछे अकैनपुर टप्पा निवासी लवलेश बैठा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने लवलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वह हीरालाल को मजदूरी के लिए ले गया था। अकैनपुर-पतवारा के पास उसने हीरालाल से पेड़ काटने को कहा, लेकिन मना करने पर गुस्से में बांके से वार कर उसकी हत्या कर दी।