{"_id":"60300c968ebc3ee90f501155","slug":"the-kids-can-t-get-lunch-sitapur-news-lko565723422","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा दोपहर का भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों को नहीं मिल पा रहा दोपहर का भोजन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। सिधौली विकास खंड क्षेत्र के कई उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नौनिहालों को एमडीएम का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कारण यह है कि कहीं पर शिक्षकों के रिटायरमेंट के बाद खाता बंद है तो कहीं शिक्षकों के तबादले व पूर्व प्रधान का खाता बंद होने की वजह से दिक्कत आ रही है। इससे नौनिहाल बिना दोपहर का भोजन किए ही वापस लौट रहे है।
शुक्रवार को सिधौली विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय झखरावा में महज पांच बच्चे मौजूद मिले। वहां पर नौनिहालों को दोपहर का भोजन नहीं मिल सका था। भोजन न बनाए जाने के बारे में सहायक अध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक अशोक कुमार के चिकित्सीय अवकाश पर होने के कारण स्कूल का चार्ज उनके पास है। इसी वजह से खाता ट्रांसफर न हो पाने से इन दिनों एमडीएम नहीं बन रहा है।
वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय सतनापुर में भी नौनिहाल बिना भोजन किए पढ़ रहे थे। जब इसके बारे में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार से जानकारी ली गई तो वह बोले कि पूर्व प्रधान का खाता बंद होने की वजह से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। अभी बैंक में खाता न खुल पाने के चलते एमडीएम नहीं बन पा रहा है। इसी प्रकार सिधौली विकासखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों के खाता संचालन में दिक्कत के चलते एमडीएम बनाने में दिक्कत हो रही है। इससे नौनिहाल दोपहर में एमडीएम मिलने का इंतजार करते रहते हैं।
विज्ञापन
सिधौली के बीईओ पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि विकासखंड के सात विद्यालयों में खाता संबंधी दिक्कत के चलते इन दिनों एमडीएम नहीं बना पा रहा है। जल्द ही यह समस्या दूर करा दी जाएगी।