फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The journey of Chhoti Kashi and Malani will start soon

छोटी काशी और मैलानी का जल्द शुरू होगा सफर

Thu, 24 Oct 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
The journey of Chhoti Kashi and Malani will start soon
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे का लखीमपुर-मैलानी ट्रैक भी ब्रॉडगेज हो गया है। ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ने से पहले रेलवे महकमा सीआरएस कराएगा। 25 और 26 अक्तूबर को रेल संरक्षा आयुक्त ट्रैक का मुआयना कर गुणवत्ता परखेंगे।
विज्ञापन

निरीक्षण में अगर सब कुछ ठीक मिला तो जल्द ही मुसाफिर ट्रेन से सीधे छोटी काशी यानी गोला गोकरननाथ और मैलानी का सफर तय कर सकेंगे।
सीतापुर जिले में दो रेलवे ट्रैक हैं। इनमें पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे शामिल हैं। पहले दोनों ट्रैक मीटरगेज थे। उत्तर रेलवे ट्रैक को बरसों पहले ही मीटरगेज से ब्रॉडगेज में तब्दील कर दिया गया था।
विज्ञापन

उसके बाद से ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर-मैलानी-पीलीभीत ट्रैक के आमान परिवर्तन की मांग की जा रही थी। जनता की मांग पर रेल मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में लखनऊ से सीतापुर के बीच मई, जबकि दूसरे चरण में सीतापुर से मैलानी तक अक्तूबर 2016 में रेल यातायात पर ब्रेक लगा दिया गया था।
इसके बाद लखनऊ (ऐशबाग) से पीलीभीत के बीच 207 किमी. बिछाई गई मीटर गेज की लाइनों को ब्रॉडगेज में बदलने की जिम्मेदारी रेलवे ने रेल विकास निगम (आरवीएनएल) को सौंपी थी।
दो चरणों में आमान परिवर्तन का काम शुरू भी कर दिया गया। पहले चरण में ऐशबाग से सीतापुर के बीच 80 किलोमीटर रेलखंड का आमान परिवर्तन करीब 350 करोड़ की लागत से शुरू हुआ।
इसके बाद सीतापुर से मैलानी के बीच 67 किलोमीटर रेलखंड के आमान परिवर्तन का काम करीब 211 करोड़ से शुरू किया गया।
लखनऊ से सीतापुर के बीच काम पूरा होने पर जनवरी 2019 में द्वितीय चरण में दस अगस्त को सीतापुर-लखीमपुर ट्रैक पर ट्रेनें दौड़ाई गई। अब तीसरे चरण में लखीमपुर-मैलानी ट्रैक भी मीटर गेज से ब्रॉडगेज में बदल दिया गया है।
ऐसे में इस रूट पर ट्रेनों को दौड़ाने से पहले ट्रैक की गुणवत्ता जांची जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखीमपुर-मैलानी खंड के ट्रैक की गुणवत्ता परखने के लिए 25 व 26 अक्तूबर की तारीखें तय कर दी है।
रेलवे जानकारों की मानें तो पूर्वोत्तर रेलवे परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त लतीफ खान 25 अक्टूबर को लखीमपुर-गोला गोकरननाथ के मध्य ट्रैक का मुआयना करेंगे।
अगले दिन 26 अक्टूबर को उनके द्वारा गोला गोकरननाथ-मैलानी केे मध्य नई आमान परिवर्तन लाइन का मोटर ट्रॉली से संरक्षा निरीक्षण किया जाएगा।
उनके साथ में मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक तथा आरवीएनएल के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रथम) राजेश श्रीवास्तव समेत विभागाध्यक्ष एवं मंडल के शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। 26 अक्टूबर को मोटर ट्रॉली निरीक्षण के बाद रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा मैलानी-लखीमपुर खंड के मध्य स्पेशल ट्रेन से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के लखीमपुर-गोला गोकरननाथ - मैलानी के मध्य नई रेल लाइन बिछकर तैयार हो गई है। 25 व 26 अक्तूबर को नए ट्रैक का सीआरएस होगा। मुआयने के बाद मैलानी-लखीमपुर के बीच ट्रेन का स्पीड ट्रॉयल किया जाएगा।
-आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी, डीआरएम लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed