{"_id":"69f1025cfcfcd4518e0bac15","slug":"the-heat-tormented-me-the-heat-wave-continued-throughout-the-day-sitapur-news-c-102-1-stp1002-154947-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तपिश ने सताया, दिनभर चलते रहे लू के थपेड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तपिश ने सताया, दिनभर चलते रहे लू के थपेड़े
Wed, 29 Apr 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी और लू का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन उमस और गर्म हवाओं ने लोगों को राहत नहीं दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है और बुधवार से बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।
पिछले करीब 15 दिनों से तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही सूरज की तल्खी महसूस होने लगी। दोपहर तक 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही लू ने हालात और बिगाड़ दिए। सड़कों पर आवाजाही कम रही और बाजारों की रौनक भी फीकी पड़ गई। जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले, वे गर्मी से परेशान नजर आए।
राहगीर जगह-जगह छांव में रुककर राहत लेते दिखे और नींबू पानी, जलजीरा जैसे शीतल पेयों का सहारा लिया। लोगों का कहना है कि रात में भी उमस के कारण राहत नहीं मिल रही है। मो. अयूब ने बताया कि गर्मी के कारण प्यास से गला सूखने पर नींबू पानी का सेवन फायदेमंद होता है। इसलिए नींबू पानी नी रहे हैं। अनूप कुमार ने बताया कि रात में भी उमस बेचैन करती रही।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, लेकिन न्यूनतम तापमान स्थिर रहने से गर्मी का असर बरकरार है।
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि बुधवार से बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट संभव है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।