{"_id":"680937df60b3fea96b03e940","slug":"the-heat-scorched-the-people-amidst-the-dusty-hot-air-sitapur-news-c-102-1-stp1002-130729-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: धूल भरी तेज गर्म हवा के बीच तपिश ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: धूल भरी तेज गर्म हवा के बीच तपिश ने झुलसाया
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी के तल्ख तेवर बरकरार हैं। बुधवार को भी सूरज के प्रकोप ने लोगों को परेशान किया। तेज धूल भरी गर्म हवाओं के बीच दोपहर में गर्मी का असर अपने चरम पर रहा। बदन झुलसाती गर्मी के कारण शहर के मुख्य चौराहों व सार्वजनिक रास्तों पर आवाजाही कम नजर आई। जरूरी काम से बाहर निकले लोग तपिश व गर्म हवाओं से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करते दिखाई दिए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम पारा बिना किसी बदलाव के 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी के प्रकोप से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है।
बुधवार की सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सूरज की गर्म किरणें सुबह नौ बजे ही बदन में चुभने लगीं। तपिश से आम जनमानस बुरी तरह बेहाल नजर आया। दोपहर होते-होते चिलचिलाती धूप बदन झुलसाने लगी। आलम यह रहा कि तेज धूप के साथ 23 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली गर्म हवा के थपेड़ों ने मुसीबत और बढ़ा दी। भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसके चलते दोपहर को शहर की प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। पंखे व कूलर भी गर्मी के सितम से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। देर शाम तक गर्मी के तेवर बरकरार रहे। जिससे लोगों का बदन पसीने से तरबतर होता रहा। सूरज ढ़लने पर तपिश से राहत मिली लेकिन उमस परेशान करती रही। उमस भरी गर्मी के कारण रात में भी लोग बेचैन नजर आए। गर्मी से राहत मिलने के आसार फिलहाल नही हैं।
इस तरह करें बचाव
- आवश्यक होने पर ही दोपहर में घर से बाहर जाएं।
- शरीर को पूरी तरह ढककर रखें।
- पसीना सोखने वाले मोटे काटन के कपड़े पहनें।
- दिनभर में कम से चार लीटर शुद्ध पानी पीएं।
- बासी और अधिक मिर्च मसाला वाले भोजन से परहेज करें।
- बाहर की खान-पान सामग्री का सेवन न करें।
- किसी तरह की शिकायत होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।