{"_id":"62f2b72d4e82143dab5cfa25","slug":"the-growing-terror-of-thieves-people-demonstrated-in-protest-sitapur-news-lko643417042","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों का बढ़ रहा आतंक, विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों का बढ़ रहा आतंक, विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। हरगांव थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कस्बा समेत गांवों में चोरों को भगाते हुए जनता की चीख पुकार प्रत्येक रात के समय सुनाई पड़ती है। जबकि पुलिस रात में गस्त लगाने का दावा करती रहती है। चोरी के बढ़ते मामलों को लेकर कस्बे में कांशीराम कालोनी के निवासियों ने रास्ते पर बेरिकेडिंग लगाकर मंगलवार से धरना देना शुरू कर दिया है।
सामाजिक कार्यकर्ता देवेन्द्र प्रताप भारती के नेतृत्व में यह धरना हो रहा है। इसमें शामिल लोग पुलिस पर रात्रि गस्त न करने का आरोप भी लगा रहे है। नगर पंचायत हरगांव के चेयरमैन गफ्फार खां ने कालोनी वासियों को उनकी सुरक्षा का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया ।चेयरमैन ने थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी से मिलकर रात्रि गस्त बढ़वाने की बात कही है।
इतना ही नही ग्रामीण अंचल में में भी आए दिन चोर बदमाशों की आमद चर्चा का विषय आजकल बनी हुई है ।जबकि हरगांव पुलिस थाना क्षेत्र में प्रतिदिन पेट्रोलिंग का दावा करती रहती है। लेकिन इससे बदमाशों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
संवाद