{"_id":"5e0a36528ebc3e879f4a9527","slug":"the-governor-bowed-his-head-in-lalita-devi-s-tample-sitapur-news-lko5004501111","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललिता देवी के दरबार में राज्यपाल ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललिता देवी के दरबार में राज्यपाल ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य (सीतापुर)। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार दोपहर नैमिषारण्य पहुंची। लगभग ढाई घंटे तक भ्रमण के दौरान उन्होंने मां ललिता देवी, चक्रतीर्थ समेत कई प्रमुख देव स्थानों के दर्शन किए। इस दौरान पुलिस व प्रशासन मुस्तैद रहा।
राज्यपाल का काफिला दोपहर करीब तीन बजे नैमिष के लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचा। वहां डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी एलआर कुमार ने पुष्प गुच्छ भेंटकर राज्यपाल का स्वागत किया। वहां से राज्यपाल गोमती नदी तट पर स्थित रुद्रावर्त पहुंची।
वहां दर्शन के बाद उनका काफिला कालीपीठ पहुंचा। कालीपीठाधीश गोपाल शास्त्री, शुभेन्दु शर्मा ने दक्षिण मुखी मां काली का पूजन कराया। इस दौरान राज्यपाल ने कालीपीठ के संस्थापक और ललिता देवी मंदिर के प्रधान पुजारी जगदम्बा प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की।
विज्ञापन
वहां से राज्यपाल मां ललिता देवी मंदिर पहुंचीं। पुजारी भाष्कर शास्त्री, अटल पुजारी और लालबिहारी ने विधिवत पूजन करवाया। फिर उन्होंने चक्रतीर्थ पहुंचकर दर्शन व आचमन किया।
वहां मुख्यद्वार पर पुजारी राज नारायण पांडेय और रमेश चन्द्र शास्त्री के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष मिश्रिख सरला देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश शास्त्री, शुभम दीक्षित ने राज्यपाल का स्वागत किया।
चक्रतीर्थ पर आचार्यों ने तीर्थ की महिमा का विस्तार से वर्णन कर पूजन करवाया। इसके बाद उन्होंने व्यास गद्दी व हनुमान गढ़ी में दर्शन किया। शाम साढ़े पांच बजे राज्यपाल का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया।