{"_id":"681a63de47afc5c59907303e","slug":"the-girls-funeral-was-held-in-torchlight-sitapur-news-c-102-1-slko1055-131758-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: टॉर्च की रोशनी में हुआ युवती का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: टॉर्च की रोशनी में हुआ युवती का अंतिम संस्कार
Wed, 07 May 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 07 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सूत्रों की मानें तो कई करीबियों से पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने फजीहत से बचने के लिए देर रात टॉर्च की रोशनी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इससे वह सवालों के घेरे में है।
थानगांव के एक गांव निवासी युवती दो मई को लापता हो गई थी। युवती की मां ने बिसवां के मुराऊटोला मोहल्ला निवासी आशीष मौर्या पर अपहरण का केस दर्ज कराया था। रविवार सुबह युवती का शव जगदीशपुर गांव में मिला था। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई थी। रविवार देर रात ही शव का पोस्टमार्टम हुआ।
परिजन शव को सही से देख भी नहीं पाए थे कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। देर रात ही गांव में शव को गुपचुप तरीके से दफन कर दिया गया। जबकि हिंदू धर्म में रात में अंतिम संस्कार नहीं होता है।
विज्ञापन
इसकी भनक किसी को न लगे इसलिए टॉर्च की रोशनी में यह काम किया गया। इधर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।