{"_id":"6827821d622fabd84f0bbc44","slug":"the-gang-of-cunning-monu-patwa-had-searched-houses-in-sanda-four-arrested-sitapur-news-c-102-1-slko1037-132436-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शातिर मोनू पटवा के गैंग ने सांडा में खंगाले थे घर, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शातिर मोनू पटवा के गैंग ने सांडा में खंगाले थे घर, चार गिरफ्तार
Fri, 16 May 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 16 May 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के सांडा गांव में 25 अप्रैल को दो घरों में हुई चोरियां मोनू पटवा गैंग ने की थीं। बिसवां पुलिस ने मोनू पटवा व उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर चोरी का माल व नकदी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों शातिर अपराधी हैं। सभी को बिसवां-सकरन मार्ग स्थित लाहसा पुलिया बहद ग्राम बारासिंघा के पास से पकड़ा गया है। बिसवां पुलिस के मुताबिक 25 अप्रैल की रात में सांडा में लखीमपुर खीरी के मूल निवासी व हाल पता मोहल्ला नई बस्ती सीतापुर निवासी मोनू पटवा, तंबौर निवासी अब्दुल अजीज, सांडा निवासी फूलचंद्र और औरंगाबाद निवासी सलमान उर्फ गोलू ने दो घरों में चोरियां की थीं। चारों ने एक घर में छत पर चढ़कर जीने का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया था।
इसके साथ पड़ोस में एक अन्य घर के अंदर घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने बीस हजार रुपये नकदी, आभूषण व अवैध शस्त्र बरामद किया है। गिरफ्तार अब्दुल अजीज व मोनू पटवा के विरुद्ध पूर्व में भी हत्या, हत्या का प्रयास, दंगा, मारपीट, अवैध शस्त्र व अन्य केस दर्ज हैं। मोनू पटवा पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही भी हुई है।