Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The fort of many veterans remained invincible

Sitapur News: कई दिग्गजों का किला रहा अजेय, फिर पहुंचे सदन

Thu, 18 May 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 18 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The fort of many veterans remained invincible
सीतापुर। जिले में निकाय चुनाव के नतीजों ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। कई सियासी दिग्गजों का किला अजेय रहा। लहरपुर के बसैया टौला वार्ड के गठन से लेकर अब तक यहां एक ही (शुक्ला) परिवार का कब्जा है।
विज्ञापन

सीतापुर के पंचवटी काॅलोनी मूल वार्ड की छठी बार सत्ता पर काबिज होने वाले सभासद का अबकी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। प्रेम नगर वार्ड से निर्वाचित सभासद पांचवीं बार सदन पहुंचे हैं। कुछ ने डबल हैट्रिक तो कुछ सियासी सूरमाओं ने हैट्रिक लगा दी। मिनी सदन पहुंचने के लिए इन दिग्गजों ने अपनी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य को चुनावी मैदान में उतारा और जिताने में कामयाब रहे।
विज्ञापन



निर्विरोध निर्वाचित राजकिशोर अबकी छठी बार पहुंचे सदन
नगर पालिका सीतापुर के वार्ड पंचवटी काॅलोनी मूल में 28 वर्षों से सत्ता परिवर्तन नहीं हुआ है। यहां 1995 में राज किशोर सिंह ने पहली बार चुनाव जीता। 2006 तक लगातार जीत दर्ज की। 2012 में महिला सीट होने पर माता चंदा सिंह को सभासद निर्वाचित कराया। 2017 में सीट पिछड़ा वर्ग आरक्षित होने पर करीबी जितेंद्र राठौर को जिताकर प्रतिनिधि के रूप में काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में राजकिशोर निर्विरोध सभासद निर्वाचित हुए हैं। इसके अलावा प्रेम नगर वार्ड में धीरज पांडेय ने 2007 में पहला चुनाव जीता। 2012 में सीट पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित होने पर अपने समर्थित प्रत्याशी को जिताया। 2017 में निर्दलीय चुनाव जीता। इस बार फिर सभासद चुने गए हैं।

वार्ड के गठन से लेकर अब तक शुक्ल परिवार का बनता है सभासद
लहरपुर नगर पालिका में बसैया टोला वार्ड संख्या 7 का गठन 1995 में हुआ था। इस वार्ड के गठन से लेकर अब तक पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. पंडित रामदयाल शुक्ल के परिवार का सदस्य ही सभासद का चुनाव जीतता आ रहा है। इस वार्ड के पहले चुनाव में रामदयाल शुक्ल के बेटे दिलीप शुक्ल सभासद चुने गए। वर्ष 2000 में रामदयाल की पत्नी सूरज कली चुनाव जीतीं। उनका स्वर्गवास हो जाने पर बहू प्रेम कांति शुक्ला सभासद चुनी गईं।
2006 में बेटा दिलीप शुक्ला फिर सभासद निर्वाचित हुए। वर्ष 2012 में रामदयाल के पौत्र रघुवीर शरण शुक्ला सभासद बने। वर्ष 2017 में बहू प्रेम कांति शुक्ला और इस बार के चुनाव में पौत्र मनीष शुक्ला सभासद चुने गए हैं। नवनिर्वाचित सभासद मनीष शुक्ला बताते हैं, कि 28 वर्षों से लगातार वार्ड की जनता हमारे परिवार पर विश्वास करती आ रही है। हम उनकी ईमानदारी से सेवा करते हैं।
.....
कभी खुद तो कभी पत्नी को जिताकर पहुंचे सदन

महमूदाबाद नगर पालिका के नई बाजार उत्तरी में 2000 से 2012 तक लगातार तीन बार उमेश वर्मा ने चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाई। 2017 में महिला सीट होने पर भाभी शर्मा देवी को सभासद बनाया। 2023 में उमेश वर्मा ने जीत दर्ज की है। वार्ड केथी टोला से 2006 से 2012 तक सुरेश चंद्र जायसवाल सभासद चुने गए। 2017 में सीट महिला हुई तो पत्नी मोहनी श्रीवास्तव को सदन पहुंचा दिया। अबकी चुनाव में भी मोहनी श्रीवास्तव सभासद चुनी गई हैं। वार्ड नई बाजार दक्षिणी के मतदाता गुप्ता परिवार पर भरोसा जताते आ रहे हैं। 1995 में प्रहलाद गुप्ता सभासद चुने गए। 2000 और 2006 में इनकी पत्नी बीना गुप्ता सभासद निर्वाचित हुईं। वर्ष 2012 में इनके परिवार से सीट ज्ञान सागर गुप्ता ने छीन ली। 2017 में बीना गुप्ता ने फिर सीट पर कब्जा जमा लिया। इस बार के चुनाव में भी बीना गुप्ता सभासद निर्वाचित हुई हैं।

.....
लंबे अर्से से कायम है इन परिवारों का दबदबा
खैराबाद नगर पालिका के बाजदारी टोला वार्ड नंबर 14 में 28 वर्षों से एक ही परिवार से सभासद निर्वाचित होता रहा है। वर्ष 1995 का चुनाव जीतकर महरूननिशा सभासद बनीं थीं। 2000 से 2012 तक लगातार तीन बार इनके बेटे शकील खां ने सभासद बनकर जीत की हैट्रिक लगाई। 2017 में महिला सीट होने से शकील ने पत्नी राबिया को सभासद निर्वाचित कराया। 2023 में शकील ने जीत दर्ज की है। शकील खां लगातार छह बार की जीत का श्रेय वार्ड वासियों को देते हैं। शेखसरांय प्रथम वार्ड नंबर 17 से युसूफ खां ने 1995 में पहला चुनाव जीता। वर्ष 2000 में इसी वार्ड से दोबारा चुने गए। फिर महिला सीट होने से वह इस वार्ड को छोड़कर 2005 में वार्ड नंबर 4 कजियारा से सभासद का चुनाव जीता। 2012 से 2023 तक लगातार सभासद का चुनाव जीतते आ रहे हैं। वार्ड नंबर 9 पोलीपुर से आलोक बाजपेयी ने 2012 से 2023 तक चुनाव जीत कर हैट्रिक मारी है। वार्ड नंबर 18 जोशी टोला से दिलीप जोशी 2006 में पहली बार चुनाव जीते थे। 2012 में पत्नी कविता जोशी सभासद चुनी गईं। 2017 में फिर दिलीप जोशी इसके बाद 2023 में कविता जोशी सभासद चुनी गईं हैं। वार्ड नंबर 10 कटरा से लक्ष्मी गुप्ता 2006 में पहली बार सभासद चुनी गईं। 2012 में इनके पति राकेश चंद्र गुप्ता सभासद बने। 20 17 में फिर लक्ष्मी गुप्ता ने चुनाव जीता। इस बार फिर से उनके पति राकेश चंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 सुजावलपुर से फरजंद अली ने 2006 में पहली जीत दर्ज की। 2012 में दोबारा सभासद चुने गए। 2017 में पत्नी सालिया परवीन को सभासद निर्वाचित कराया। इस बार के चुनाव में फरजंद अली ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed