फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The former Pradhan who was injured by the bullet died during treatment in Lucknow

Sitapur News: गोली लगने से घायल पूर्व प्रधान ने लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 25 Jun 2025 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The former Pradhan who was injured by the bullet died during treatment in Lucknow
पूर्व प्रधान गोपीनाथ। - फोटो : पूर्व प्रधान गोपीनाथ।
रामकोट (सीतापुर)। इलाके के बरगदिया गांव के पूर्व प्रधान गोपीनाथ यादव (50) की लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। प्रधानी की रंजिश में उनको गत मार्च में घर जाते समय गोलियां मारी गई थीं। वह मौजूदा समय में एक अधिवक्ता के मुंशी भी थे। गत 10 मार्च की शाम वह कचहरी से घर लौट रहे थे, तभी रेलवे क्रासिंग के आगे जैतीखेड़ा गांव के प्रधान प्रतिनिधि सिमरन सिंह एवं उसके साथियों ने गोपीनाथ पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। उन्हें तीन गोलियां लगी थीं। हमलावर उनको मृत समझकर भाग निकले थे। मामले में पुलिस ने सात लोगों पर केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उधर, घायल गोपीनाथ को जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। सोमवार रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed