{"_id":"65f9d798a83bcaf22802390f","slug":"the-family-of-the-deceased-teacher-got-one-crore-sitapur-news-c-102-1-slko1053-111506-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मृतक शिक्षक के परिवार को मिले एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मृतक शिक्षक के परिवार को मिले एक करोड़
Tue, 19 Mar 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तरपुस्तिकाएं लेकर जा रहे शिक्षक की मुजफ्फरनगर जिले में गोली मारकर हत्या करने पर जिले के शिक्षकों में गुस्सा व्याप्त है। मूल्यांकन केंद्रों पर प्रदर्शन करके उन्होंने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा। एक करोड़ की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की। उसके बाद शोकसभा आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने मृतक शिक्षक के परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की। परिवार को सरकारी नौकरी व पारिवारिक पेंशन दी जाए। मृतक शिक्षक के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाए। हत्यारोपी पुलिसकर्मी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। शोकसभा में वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, जिला मंत्री अनिल कुमार यादव, मकसूद अली सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।