फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The demolition of the illegal construction in stores

12 दुकानों के ढहाए गए अवैध निर्माण

Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The demolition of the illegal construction in stores

जिला प्रशासन ने मंगलवार को आंख अस्पताल रोड़ पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानों के शटर, पिलर व चबूतरे तोड़े गए। वहीं कुछ व्यापारियों ने खुद ही अवैध अतिक्रमण हटा लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने शहर की प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण हटवाने का अभियान चलाया है। लालबाग से आंख अस्पताल मार्ग पर सैकड़ों दुकानें हैं। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर आने वाले अधिकारी व फरियादी इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में दुकानों के बाहर व्यापारी सामान रख देते हैं जिससे जाम की समस्या बनी रहती है। इससे लोगों को दिक्कते उठानी पड़ती हैं। इसको लेकर व्यापारियों को चेतावनी दी जा चुकी थी। इसके बावजूद कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट बीएन यादव व सीओ सिटी राहुल मिठास की अगुवाई में आंख अस्पताल मार्ग पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। टीम सबसे पहले लालबाग चौराहा पहुंची।


टीम को देखते ही व्यापारियों ने दुकान के बाहर रखे सामान को हटाना शुरू कर दिया। उसके बाद स्थायी रूप से दुकानों में लगे शटर को जेसीबी से तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक चलती रही। इस दौरान करीब एक दर्जन दुकानों के शटर, चबूतरे व पिलर तोड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed