{"_id":"6a8ddd3c20c1e95536081154","slug":"six-members-of-the-same-family-were-found-to-be-infected-with-hepatitis-c-sitapur-news-c-102-1-slko1053-162697-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक ही परिवार के छह सदस्य हेपेटाइटिस सी से संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक ही परिवार के छह सदस्य हेपेटाइटिस सी से संक्रमित मिले
Tue, 25 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद के बाद अब आसपास के गांवों में भी हेपेटाइटिस सी के मरीज सामने आने लगे हैं। जहांगीराबाद से करीब चार किलोमीटर दूर सकरन विकासखंड के बसहिया कोठार ग्राम पंचायत के मजरा सीतारामपुरवा में एक ही परिवार के छह लोग हेपेटाइटिस सी से संक्रमित मिले हैं।
जिला अस्पताल में वायरल लोड की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर परिवार और आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग की। सीतारामपुरवा निवासी परिवार के मुखिया को पेट में दिक्कत और भूख न लगने की समस्या थी। करीब एक सप्ताह पहले उन्होंने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में जांच कराई। चिकित्सक की सलाह पर कराई गई जांच में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई। चिकित्सक ने परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराने की सलाह दी।
इसके बाद उनकी पत्नी, बेटी, भाई और भाई की पत्नी की जहांगीराबाद स्थित निजी पैथोलॉजी में जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट में संक्रमण मिला। चिकित्सकों की सलाह पर सभी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां वायरल लोड की जांच कराई गई। जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। दो मरीजों का इलाज शुरू किया गया है।