फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The dead body of a girl found in the canal

नहर में उतराता मिला बच्ची का शव

Tue, 17 Mar 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a girl found in the canal
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शारदा सहायक नहर में मंगलवार को एक नवजात बच्ची का शव पानी में उतराता हुआ मिला है। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली इलाके में रेउसा मार्ग पर स्थित शारदा सहायक नहर में अज्ञात नवजात बच्ची के शव को लोगों ने उतराता हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार रॉय ने बताया कि शव को नहर के किनारे झाड़ियों में फंसा देखा गया था।
विज्ञापन

जिसके बाद नगर पालिका से जेसीबी मंगवाकर शव को बाहर निकलवाया गया। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। फायर बिग्रेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी।
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय ने बताया कि शारदा सहायक नहर में एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed