{"_id":"6650c5157183acbf770a9b66","slug":"the-criminal-who-snatched-a-womans-chain-was-caught-sitapur-news-c-102-1-slko1037-113984-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महिला की चेन छीनने वाला बदमाश पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महिला की चेन छीनने वाला बदमाश पकड़ा गया
Fri, 24 May 2024 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 24 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। मंदिर जा रही महिला की चेन छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने एक माह बाद दबोच लिया। उसके एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
24 अप्रैल को बाइक सवार दो युवक दर्शन के लिए मंदिर जा रही एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस की साख पर सवाल खड़े हो गए।
लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस को काफी ट्रोल किया था। फुटेज के आधार पर पुलिस अभियुक्तों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह करीब सवा छह बजे पुलिस ने चेन स्नेचिंग करने वाले एक अभियुक्त असलम को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अनिल सिंह चौहान ने बताया कि एसओजी व स्थानीय पुलिस टीम ने बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र निवासी बखेरिया टोला निवासी असलम को पैंतेपुर शारदा नहर पुल के पास से शुक्रवार को पकड़ा गया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, तीन सोने की चेन और ढाई हजार रुपये मिले हैं। बताया कि असलम के विरुद्ध लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर में करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसे आर्म्स एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।
साढू संग मिलकर की थी घटना
पूछताछ में असलम ने बताया कि उसने अपने साढू रेउसा थाना क्षेत्र के भदमरा गांव निवासी अतीक के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की थी। जैन मंदिर के अलावा छह मई को बिसवां में सुबह करीब आठ बजे एक महिला की सोने की चेन छीनी थी। उसी दिन बिसवां मार्ग पर भी एक महिला की सोने की चेन छीनी थी। आठ मई को बाराबंकी जिले के फतेहपुर में एक महिला की चेन छीनने का प्रयास किया था लेकिन चेन हाथ नहीं आई। 9 मई को बाराबंकी में शाम सात बजे बड़ेल चौराहे के पास एक महिला के गले से सोने की चेन छीनी थी।