फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The construction of the Noorpur bridge on the Sharda Canal is slow, causing inconvenience to commuters.

Sitapur News: शारदा नहर के नूरपुर पुल का निर्माण सुस्त, राहगीर बेहाल

Tue, 18 Nov 2025 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The construction of the Noorpur bridge on the Sharda Canal is slow, causing inconvenience to commuters.
महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर ​स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल। - फोटो : महमूदाबाद क्षेत्र में नूरपुर ​स्थित शारदा नहर पर निर्माणाधीन पुल।
सीतापुर। महमूदाबाद-रामपुर मथुरा मार्ग के नूरपुर स्थित शारदा नहर पर पुल का निर्माण डेढ़ साल बाद भी अधूरा है। डेढ़ साल में करीब 60 फीसदी निर्माण हो पाया है। पुल का निर्माण मार्च 2026 तक पूरा करना है। सुस्त गति से कार्य होने के चलते चार माह में 40 फीसदी कार्य पूरा कराना आसान नहीं है। यहां पुराना पुल जर्जर व संकरा होने से आए दिन जाम लगता है। राहगीर जाम में फंसकर घंटों तक परेशान होते हैं।
विज्ञापन

नूरपुर स्थित शारदा नहर का पुल महमूदाबाद से सेमरी, बाबाकुटी, रामपुर मथुरा, थानागांव, रेउसा होते हुए बहराइच को जोड़ता है। पुराना पुल संकरा व जर्जर हो चुका है। इस पर लोगों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या महमूदाबाद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों को उठानी पड़ रही है। पुल पर जाम के चलते कई बार छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज पहुंचने में देर हो जाती है।
विज्ञापन

गन्ना का सीजन शुरू होने पर जाम की समस्या बढ़ गई है। नूरपुर स्थित शारदा नहर पर पुल निर्माण के लिए 2023 में 39.94 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 29 दिसंबर, 2023 को पूजन-अर्चन कर पुल का शिलान्यास किया था। पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद ही ठप हो गया। पुल बनाने के लिए दोबारा निर्माण शुरू तो करा दिया गया लेकिन सुस्त गति से काम होने के कारण डेढ़ साल बाद तक करीब 60 फीसदी कार्य हो सका है। पुल निर्माण मार्च 2026 तक पूरा कराना है। शेष चार माह में पुल निर्माण करा पाना मुश्किल नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस्पात का पुल बनाए जाने से हो रही देरी
सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक, धनुष के आकार का पुल बनाया जा रहा है। पुल की तकनीक पर निर्मित गार्डर इस्पात फैक्टरी से आ गए हैं। इन्हें पिछले कई महीनों से जोड़ने का कार्य चल रहा है। कार्य सुस्त गति से होने के कारण समय लग रहा है।

मुआवजे का पेंच फंसना भी देरी की वजह
शारदा सहायक नहर पर नूरपुर में पुल बनाने में आसपास के करीब 17 लोगों की जमीन आ रही है। विभागीय जानकारों के मुताबिक सात लोगों ने अपनी जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम कर दी है, उन्हें मुआवजा भी मिल गया है। करीब 10 लोग उचित मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। जाफरपुर निवासी किसान राकेश पांडेय ने बताया कि हमारे पिता केशव राम के नाम जमीन है, जिसे पुल व सड़क निर्माण के लिए मांगा जा रहा है। विभाग सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा देने की बात कह रहा है, जबकि शासनादेश के अनुसार सर्किल रेट व बाजार रेट का तुलनात्मक चार्ट बनाकर जो अधिक हो उसका चार गुना देने का प्रावधान है। शासनादेश के अनुसार मुआवजा न मिलने से हम अपनी जमीन नही दे रहे हैं।


समय पर पूरा होगा पुल का निर्माण
शारदा सहायक नहर पर नूरपुर में इस्पात का पुल बन रहा है। कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मार्च 2026 तक पुल का निर्माण पूरा कराया जाना है। समय पर पुल बना लिया जाएगा। - कैसर मंसूर अंसारी, प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed