फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The combing operation in search of the tigress remained inconclusive even on the

Sitapur News: बाघिन की तलाश में कॉम्बिंग अभियान 42वें दिन भी बेनतीजा

Wed, 26 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 26 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
The combing operation in search of the tigress remained inconclusive even on the
काॅ​म्बिंग करती टीम
संदना। बाघिन की तलाश में जुटी वन विभाग की टीम का कॉम्बिंग अभियान बुधवार को 42वें दिन भी बेनजीता रहा। दिन भर खेतों, बागों व सरायन नदी के कछार में खाक छानने के बाद भी बाघिन का कोई सुराग नहीं मिला। ताजा पगचिह्न भी नहीं मिलने से वन विभाग की सारी कवायद एक बार फिर लकीर पीटने तक सिमटी नजर आई।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने बुधवार को गेंधरिया, बिजुआमऊ, एकडलापुरवा और रसुलवा के आसपास खेतों और जंगल क्षेत्रों में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया। टीम ने संभावित ठिकानों, खेतों, झाड़ियों और जंगल के रास्तों को खंगाला लेकिन बाघिन की मौजूदगी का कोई नया साक्ष्य नहीं मिला। मंगलवार को सरायन नदी के पास बाघिन के पगचिह्न मिलने से उम्मीद थी कि विभाग उसके मूवमेंट को ट्रैक कर सकेगा। लेकिन बुधवार की काॅम्बिंंग में नए निशान नहीं मिलने से बाधिन के ठिकाने को लेकर फिर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इससे एक बार फिर बाघिन की वर्तमान लोकेशन पता करने की चुनौती वन विभाग के सामने खड़ी हो गई है। उधर, ग्रामीणों में बाघिन की दहशत बरकरार है। किसान खेतों में जाने से बच रहे हैं। पशुओं के लिए चारा लाना भी मुश्किल है। मिश्रिख रेंजर सिकंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को खेतों व जंगल क्षेत्रों में कॉम्बिंग की गई। कहीं भी बाघिन के ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। टीम लगातार निगरानी और तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed