फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The city was flooded in just 40 minutes of rain

Sitapur News: महज 40 मिनट की बारिश में लबालब हुआ शहर

Fri, 29 Aug 2025 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The city was flooded in just 40 minutes of rain
लालबाग पार्क में गणेश महोत्सव के पंडाल से पानी बाहर निकालते समिति के पदाधिकारी। - फोटो : लालबाग पार्क में गणेश महोत्सव के पंडाल से पानी बाहर निकालते समिति के पदाधिकारी।
सीतापुर। जिले में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद हुई 40 मिनट की झमाझम बारिश से ही पूरा शहर लबालब हो गया। सदर तहसील परिसर से लेकर एसपी ऑफिस तक जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री, जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को भी बादलों की आवाजाही के साथ कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ तेज होती धूप परेशान कर रही थी। दोपहर करीब 2:16 बजे तक चिलचिलाती धूप से लोग पसीने से तरबतर दिखे।इसके बाद मौसम ने करवट बदली और बादल छा गए। करीब 4:28 बजे काली घटाओं ने झूमकर बरसना शुरू कर दिया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब 40 मिनट तक हुई झमाझम बारिश से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन, सदर तहसील समेत कई मोहल्लों की सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed