फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The car returned from Barabanki without oxygen

बाराबंकी से बिना आक्सीजन लौटा दी गाड़ी

Sat, 24 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The car returned from Barabanki without oxygen
सीतापुर। कोरोना के बढ़ते मामलों से आक्सीजन की मांग बढ़ गई है। इसकी वजह से स्वास्थ्य महकमे को आक्सीजन का इंतजाम करने में पसीने छूट रहे हैं। बाराबंकी जनपद में आक्सीजन की अधिक डिमांड होने से सीतापुर जिले से गई सरकारी गाड़ी को वापस कर दिया गया। इससे स्वास्थ्य महकमे के होश उड़ गए। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने इसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल बाराबंकी डीएम से वार्ता की।
विज्ञापन

बाराबंकी के डीएम के हस्तक्षेप के बाद दोबारा सीतापुर से गाड़ी रवाना हुई। उसके बाद आक्सीजन सीतापुर पहुंच सकी। फिलहाल, जिले के कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। कोरोना के मामलों में अचानक काफी तेजी आ रही है। पॉजिटिव मरीजों को आक्सीजन की सख्त जरूरत पड़ रही है। इसके लिए स्वास्थ्य महकमे को आक्सीजन का प्रबंध करने में जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस समय जिले के तीन कोविड अस्पताल सीएचसी खैराबाद, हिन्द अस्पताल व जिला अस्पताल में 62 गंभीर मरीज भर्ती है। ये मरीज आक्सीजन पर चल रहे हैं। रोजाना भर्ती मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। इसकी वजह से ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ने से जरूरत के मुताबिक सरकारी महकमे को भी आक्सीजन उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर जिले को बाराबंकी जिले से आक्सीजन मिलती है। इस पर स्वास्थ्य महकमे की रोजाना एक गाड़ी बाराबंकी जनपद के लिए जाती है। एक गाड़ी में 50-60 सिलेंडर आते हैं। शुक्रवार को सीएमओ ने एक गाड़ी बाराबंकी जनपद के लिए भेजी थी। लेकिन वहां के सप्लायर ने आक्सीजन न होने की बात कहकर गाड़ी को वापस कर दिया। इससे जिले में आक्सीजन का संकट गहरा गया।
सीएमओ ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज को दी। उसके बाद जिलाधिकारी ने बाराबंकी के जिलाधिकारी से तत्काल वार्ता करके आक्सीजन सप्लाई देने की बात कही। उसके बाद सीतापुर से फिर से एक वाहन बाराबंकी के लिए रवाना हुआ, जहां से एक साथ 50 आक्सीजन सिलेंडर आए। इन सिलेंडर को कोविड अस्पतालों में भेज दिया गया। स्वास्थ्य महकमा कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की कमी नहीं होने का दावा कर रहा हैं।
प्राइवेट में पहले से ही संकट
सरकारी अस्पतालों में जहां आक्सीजन का संकट खड़ा होने लगा है, वहीं स्वास्थ्य महकमे के एक अफसर का कहना है कि अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में आक्सीजन का संकट गहरा सकता है। शहर के इकलौते लोहारबाग के प्राइवेट सप्लायर के पास पहले से ही आक्सीजन नहीं है। यहां पर शनिवार को तमाम लोग आक्सीजन पाने के लिए लाइन में लगे रहे। लेकिन इनको भी आक्सीजन नहीं मिल सकी। इससे यह लोग आक्सीजन के लिए इधर-उधर इंतजाम करते रहे।
मरीज भर्ती करने को आ रहे फोन
आक्सीजन को लेकर अफसरों का सोना मुहाल हो रहा है। एसीएमओ ने बताया कि सीतापुर के अलावा शाहजहांपुर, लखीमपुर, लखनऊ व हरदोई जिले में आक्सीजन की किल्लत हो रही है। इसकी वजह से इन जगहों से बहुत फोन आते हैं। कई बड़े अफसर अपना मरीज भर्ती करने के लिए फरियाद करते हैं। आक्सीजन की डिमांड करते हैं। फिलहाल सीतापुर के कोविड अस्पतालों में आक्सीजन मांग के अनुरूप उपलब्ध हो रही है।

जिलाधिकारी ने बाराबंकी के डीएम से बात करके आक्सीजन दिलवाई है। कोविड अस्पतालों में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। लगातार प्रयास करके आक्सीजन की रोजाना व्यवस्था की जा रही है।
डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed