फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The bride got furious after seeing the groom drunk

Sitapur News: दूल्हे को नशे में देख चढ़ा दुल्हन का पारा

Wed, 07 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 07 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
The bride got furious after seeing the groom drunk
सकरन (सीतापुर)। द्वार पूजन के दौरान दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन पारा चढ़ गया और उसने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर वर व कन्या पक्ष के बीच मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब किया। इसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन


कुटीपुरवा गांव के मजरा लखुआबेहड़ निवासी मुन्नूलाल ने अपनी पुत्री नमसा की शादी लहरपुर के दारानगर निवासी सुभाष से तय की थी। सोमवार रात सुभाष बरात लेकर पहुंचे तो कन्या पक्ष ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया। द्वार पूजन के समय दूल्हा नशे के कारण लड़खड़ा कर गिर गया। दूल्हे को नशे में देखकर कन्या का पारा चढ़ गया। लड़की ने शराबी के साथ शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे व लाठी-डंडे चले। मारपीट में लड़की पक्ष के देशराज, रामसहाय व लड़के पक्ष के राजेंद्र को चोटें आईं। ग्रामीणों से सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। दोनों पक्षों ने अपना-अपना सामान वापस ले लिया। इसके बाद बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने शादी न करने की बात पर आपस में सुलह कर ली है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed