{"_id":"69d548c669c72f3a8c003a78","slug":"the-body-of-bablis-murderer-was-found-hanging-from-a-tree-sitapur-news-c-102-1-slko1055-153521-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बबली के हत्यारोपी का पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बबली के हत्यारोपी का पेड़ से लटका मिला शव
Tue, 07 Apr 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
मानपुर (सीतापुर)। इलाके के तेंदुवा गांव की विवाहिता बबली की हत्या के आरोपी उनके भांजे हरिनाम (31) का शव मंगलवार को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। हरिनाम पर उसके मामा ने अपनी पत्नी बबली की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
लहरपुर के नवीनगर निवासी हरिनाम का शव मंगलवार को तेंदुवा गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आम के बाग में पेड़ पर बंधे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, 30 मार्च को हरिनाम की मामी बबली (35) का शव तेंदुवा गांव के घर में संदिग्ध हालात में उनके देवर के कमरे में मिला था। घटना से एक दिन पहले से बबली लापता थीं। इस मामले में बबली के पति इंद्रपाल ने अपने भांजे हरिनाम पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। इस वजह से पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी।
मंगलवार को हरिनाम का शव मिलने के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसके साथ ही दोनों घटनाओं को जोड़कर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।