फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The body of a young man was found hanging from a noose, his mouth was stuffed with cloth and his hands and feet were tied.

Sitapur News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा, बंधे थे हाथ-पैर

Sat, 27 Dec 2025 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose, his mouth was stuffed with cloth and his hands and feet were tied.
सीतापुर। रामपुरकलां इलाके के धीरपुर गांव में बुधवार देर रात एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे, इसके साथ ही मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। पुलिस के अनुसार युवक ने खुद ही हाथ पैर बांधे थे। इसके अलावा खुद ही कपड़ा मुंह में ठूंसा था। हालांकि यह कहानी परिजनों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

धीरपुर गांव में बुधवार देर रात एक युवक का शव खेत में लगे पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान बसावनपुर निवासी प्रमोद (30) के रूप में हुई। शव देखकर लग रहा था कि किसी ने हाथ पैर बांधकर युवक को फंदे से लटका दिया हो। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है। युवक ने खुद ही हाथ-पैर बांधते हुए मुंह में कपड़ा ठूंसा था। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है तो उसके हाथ-पैर बंधे होने के साथ ही मुंह में कपड़ा ठुंसा होना आसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed