{"_id":"9f34f7dba21436b41f4505a7f0a19f98","slug":"the-bodies-of-the-couple-were-found-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिले दंपती के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिले दंपती के शव
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिसावां इलाके के लोहार खेड़ा निवासी मुन्ना (45) पुत्र गणपति मौजूदा समय में क्षेत्र के महमदनगर गांव में ससुराल की जमीन मिलने के कारण पत्नी जयदेवी (40) व बेटे संदीप के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम मुन्ना और उसकी पत्नी की लाश संदिग्ध हालात में उनके ही खेत में पड़ी मिली। परिवारीजनों ने घटना के बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई टुन्ना ने दोनों की मौत को लेकर संदेह जताया। हालांकि उसकी ओर से थाने में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
एसओ रंधा सिंह का कहना है कि दंपती ने जहर खाकर जान दी है। जांच में मौके से जहरीले पदार्थ के रैपर भी मिले हैं। लेकिन इन लोगों ने जहर क्यों खाया इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन