{"_id":"624744bfa1811e41d30b5489","slug":"the-bodies-of-the-advocate-and-the-woman-found-hanging-from-the-noose-sitapur-news-lko6241687129","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकते मिले अधिवक्ता व महिला के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकते मिले अधिवक्ता व महिला के शव
विज्ञापन
सिधौली/हरगांव/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र सिधौली में एक अधिवक्ता का शव घर में फंदे से लटकता पाया गया। उधर, थाना क्षेत्र हरगांव में एक युवक का शव घर के अंदर लटकता मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सिधौली के बाड़ी निवासी अधिवक्ता अशफाक अली (55) का शव गुरुवार रात घर में पंखे में फंदे से लटकता पाया गया। पत्नी दवाई लेने लखनऊ गई हुई थी। शुक्रवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो भतीजे आरिफ ने पीछे के रास्ते घर में प्रवेश किया। इसके बाद घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भतीजे आरिफ ने बताया कि अशफाक अली काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। इसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर आलोकमणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कोई अन्य तथ्य पाया गया तो उस पर भी जांच की जाएगी।
उधर, थाना क्षेत्र हरगांव की ग्राम पंचायत रोना निवासी श्रवन कुमार (40) का शव शुक्रवार को घर के भीतर लटकता पाया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार रात उसका भाई से विवाद हो गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर परिवारीजनों ने दरवाजा तोड़ा। इसके बाद उनको घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ हरगांव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।