{"_id":"61ec4bc5991768602c167182","slug":"tet-sitapur-news-lko6146525173","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 33 केंद्रों पर होगी टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 33 केंद्रों पर होगी टीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। टीईटी रविवार को होगी। विद्यार्थियों को रोडवेज से सफर करने की निशुल्क सेवा मिलेगी। यह लाभ विद्यार्थी केवल अपना प्रवेश पत्र दिखाकर हासिल कर सकेंगे। यह सेवा 22 से 24 जनवरी तक विद्यार्थियों के लिए जारी रहेगी। इसको लेकर शनिवार को बस कंडेक्टरों को ट्रेनिंग दी गई। इस समय रोडवेज के पास 101 निगम की बसें है। जबकि 71 अनुबंधित बस है। विद्यार्थियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए बसें तैयार रहेंगी। 33 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी।
इससे पहले टीईटी 28 नवंबर 2021 को हुई थी। उस दौरान पेपर लीक हो गया था। इसकी वजह से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इस दौरान प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों के लिए निशुल्क रोडवेज बस सेवा का लाभ परीक्षा के दिन देने का निर्णय लिया था। इसके तहत यह सुविधा अब रविवार को होने वाली परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को मिलेगी। विद्यार्थियों को केवल अपना प्रवेश पत्र दिखाना होगा। इस प्रवेश पत्र के आधार पर वह निशुल्क बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
इसके लिए विद्यार्थी रोडवेज बस स्टॉप के किसी भी स्टापेज से बैठ सकते है। अगर उनका सेंटर किसी स्टॉपेज के इतर स्थान पर पड़ता है तो उन्हें रोडवेज बस द्वारा केंद्र के नजदीक स्थान पर उतरने की भी सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
इसको लेकर शनिवार को बस कंडेक्टरों को ट्रेनिंग दी गई। अगर बसों की संख्या में कमी आती है तो उन्हें अतिरिक्त रूप से बसों के फेरे बढ़वाकर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाएगा। यह लाभ विद्यार्थी परीक्षा के एक दिन बाद यानी 24 जनवरी तक हासिल कर सकेंगे।
टीईटी की पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। यह परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए है। जिसमें 15,065 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। यह परीक्षा दोपहर 2.30 से पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
दूसरी पाली के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिसमें 9355 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक केंद्र पर स्टेट्रिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है।
कोविड प्रोटोकॉल का होगा पालन
डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि टीईटी पूरी तरीके से कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार कराई जाएगी। कक्षा कक्ष में दो गज की दूरी के अनुसार सीटिंग प्लान बनाया गया है। इस प्लान के मुताबिक ही विद्यार्थी बैठकर अपनी परीक्षा देंगे। बिना मास्क के किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गेट पर उनकी तलाशी ली जाएगी। उसके बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा।
कर ली गई है तैयारी
टीईटी को लेकर तैयारी हो गई है। विद्यार्थियों को तीन दिन तक निशुल्क सफर की सुविधा मिलेंगी। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
- राकेश कुमार, एआरएम