{"_id":"68b1f1c7a3de3dea4e086a7c","slug":"terror-increased-due-to-tiger-roaming-in-maholi-sitapur-news-c-102-1-stp1003-139210-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: महोली में घूम रहे बाघ से बढ़ी दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: महोली में घूम रहे बाघ से बढ़ी दहशत
Sat, 30 Aug 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
महोली में नदी के दोनों ओर बना जंगल।
सीतापुर। दो नदियों के बीच बसे महोली क्षेत्र के लोग इन दिनों मुश्किल में हैं। पिरई और कठिना नदी के बीच बाघ के रूप में घूम रही मौत का खौफ साफ देखा जा रहा है। झाड़ियों में मामूली हलचल व तेज हवा से गन्ने की पत्तियां हिलने भर से बाघ की मौजूदगी की कल्पना से ग्रामीण कांप उठते हैं।
वैसे तो गोमती, कठिना व पिरई नदियों के बीच का इलाका महोली वन रेंज में आता है। इन नदियों की कछार में दशकों से वन्यजीवों की चहलकदमी रही है। कठिना और पिरई नदियों के दायरे में बसे महोली के 50 गांवाें के आसपास पिछले करीब पांच वर्षों से बाघ की मूवमेंट रही है।
करीब तीन वर्ष पहले चंद्रा गांव में बाड़े में बंधी गाय का बाघ शिकार कर चुका है। इस अवधि में कई बार ग्रामीणों का बाघ से आमना-सामना भी हुआ। कठिना नदी से पिरई नदी के बीच की दूरी करीब 12 से 14 किलोमीटर है। इस परिधि में बाघ के कुनबे को घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो नरनी गांव में बाघ द्वारा युवक को निवाला बनाने के बाद से अब तक 15 किलोमीटर की परिधि में कई गांवों में वन्यजीव का मूवमेंट हुआ है। बाघ के खौफ से दिन हो या रात, खासकर किसान खेतों की ओर जाना नहीं चाहते हैं। बाघ की दहशत ऐसी है कि बच्चों को स्कूल भेजने में ग्रामीण गुरेज कर रहे हैं। वन विभाग बाघ को जल्द पकड़ने का दावा कर रहा है।