फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Terror from crocodile on the river bank

Sitapur News: नदी किनारे मगरमच्छ से दहशत

Mon, 19 Oct 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 19 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Terror from crocodile on the river bank
सांडा। पड़रिया रेवान में सरदार लाल सिंह के झाले के पास नदी किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ अक्सर नदी से बाहर निकलकर किनारे पर बैठ जाता है। लोगों की आहट पाकर वह फिर नदी में चला जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजकुमार, सुरेश, शेर सिंह, पालवन्त सिंह, सुरेश वर्मा, अम्बरीष, मूलचंद्र और सोनेलाल ने बताया कि नदी के आसपास मगरमच्छ की मौजूदगी से किसानों और स्थानीय लोगों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि समय रहते मगरमच्छ को नहीं पकड़ा गया तो कोई अनहोनी हो सकती है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से उसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन सफलता नहीं मिली। डिप्टी रेंजर एसके शैलेश ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है और मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed