फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ten arrested playing online betting

Sitapur News: ऑनलाइन सट्टा खेलते दस गिरफ्तार, नकदी और दो कारें बरामद

Tue, 02 May 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 May 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ten arrested playing online betting
सीतापुर। आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन लोगों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये, दस मोबाइल फोन और दो कार भी बरामद कीं।
विज्ञापन


आरोपियों के बैंक खातों में ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए जमा पांच लाख रुपये भी सीज कर दिए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन मोबाइल शॉप चलाते हैं, जबकि तीन बिजली विभाग में संविदाकर्मी हैं।
विज्ञापन

आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाजों की चांदी हो जाती है। आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अब ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा है। एसपी घुले सुशीलचंद्र भान ने स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह को ऐसे सट्टेबाजों को तलाशने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से शहर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सदर बाजार निवासी सचिन कुमार, शास्त्री नगर निवासी सत्यम वर्मा, गोडगिन टोला निवासी अजय कश्यप और अमित कश्यप, नारायण नगर निवासी सुजीत राठौर, सदर बाजार निवासी मोहम्मद आकिब, खैराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अमाल सरॉय निवासी नीरज गुप्ता, रोजा दरवाजा निवासी मोहम्मद शाहिद निवासी सिधौली थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी मनीष कुमार और महोली कोतवाली क्षेत्र के चमघर निवासी कपिल देव वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
इन सभी की गिरफ्तारी नवीन फल और गल्ला मंडी के पास से हुई है। इनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपये, एक डायरी, दस मोबाइल फोन, दो कार, बरामद हुई हैं। गिरफ्तार किए गए मनीष और आकिब बिजली विभाग सिधौली में पंप ऑपरेटर है, जबकि सचिन भी बिजली विभाग में संविदाकर्मी है। सत्यम वर्मा, सुजीत राठौर और कपिलदेव वर्मा की मोबाइल शॉप शहर के तामसेनगंज में है।


मास्टरमाइंड है अमन, कोलकाता में मिली लोकेशन
ऑनलाइन सट्टेबाजी का गैंग अमन सरदार की देखरेख में चलता है। आईपीएल शुरू होते ही शहर कोतवाली क्षेत्र के सदर निवासी अमन सरदार कोलकाता चला जाता है। वहां से वह आईडी क्रिएट कर देता है। सीतापुर में गिरफ्तार हुए सचिन उसका खास गुर्गा है। सचिन के जरिए ही यहां आईडी बेची जाती है और इन्हीं आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेला जाता है। अब पुलिस टीम ने अमन सरदार की घेराबंदी शुरू कर दी है। फिलहाल उसकी लोकेशन कोलकाता में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed